

27/08/15 भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षा बंधन जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैस ही बाजारों में राखियों की दुकान सजने लगी है. इस बार बाजारों में फैंसी राखियों की काफी मांग देखी जा रही है. सजावट वाली राखियों के साथ-साथ मेटल, मोर पंख, मिक्की माउस, स्पाइडर मैन, बच्चों के लिए गुड़िया वाली राखिया भी बाजार में उपलब्ध है. फैशन के दौर में भी धागे वाली राखी की पहचान कम नहीं है. अभी भी पूजा पाठ और भाई की कलाई में राखी बाधकर रक्षा का आशीर्वचन के लिए इसकी खरीददारी की जा रही है. राखी के थोक विक्रेता नेहा राखी भंडार शिव नंदन दास का कहना है कि हमारे यहाँ 3 रू. से लेकर 350 रू. तक की राखी उपलब्ध है. महंगाई के इस दौर भी बहन अपने भाइयों के लिए एक से बढ़ कर एक राखियों की खरदारी कर रही है. महंगाई होने बावजूद भी बाजार में नग वाले राखी,स्टोन वाली राखी ,सजावट वाली राखी की अधिक डिमाड है. बाजार में सोने-चांदी की बनी राखी भी बाजार में उपलब्ध है. राजस्थानी राखी की ज्यादा मांग को देखते हुए इसका स्टॉक अधिक किया गया है.








