26/08/15 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार स्वाभिमान महारैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को अतिथिशाला के सभा भवन में प्रखंड राजद की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष तेजनारायण यादव ने की. बैठक में सदर अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. बैठक में विधायक प्रो. चन्द्रशेखर ने महारैली की सफलता के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं को विशेष निर्देश दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैसे देहाती क्षेत्र जहां आवागमन की सुविधा नहीं हैं वहां के लोगों को ट्रेन पकड़ाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि पटना जाने के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं को परेशानी न हो. विधायक ने कहा कि केन्द्र की झूठी सरकार को सबक सिखाने के लिए इस महारैली को सफल बनाना हम सबों का दायित्व है. प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण यादव ने कहा कि महारैली में जाने के लिए हजारों कार्यकर्ता तैयार हैं केवल उन्हें मधेपुरा रेलवे स्टेशन लाने की जरूरत है. बैठक में प्रवक्ता आलोक कुमार मुन्ना, दिलीप यादव, जयकांत यादव, अब्दुल गनी, रवीन्द्र यादव, विमल कुमार, अरविंद कुमार, वीरेन्द्र कुमार, बालेश्वर चौधरी, अमेश यादव, सुरेश यादव, बाल किशोर यादव, शिवगुलाम यादव, चन्द्र वंश यादव,जयहिन्द समेत अन्य नेता मौजूद थे.