छात्र-छात्राओं के चतुर्दिक विकाश के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 अगस्त 2015

छात्र-छात्राओं के चतुर्दिक विकाश के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता


शुक्रवार को टीपी कॉलेज सभागार में मधेपुरा जिले के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के छात्राओं के बीच भाषण, लोकगीत एवं लोकनृत्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन टीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. एचएसएल जौहरी एवं डॉ जवाहर पासवान आदि संयुक्त रूप से दीप प्रजलित कर किया गया. प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को पुरस्कृत करते हुए प्रति कुलपति डा. जयप्रकाश नारायण झा ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन इन्हें सही प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है. इसके लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. प्रधानाचार्य डा. एचएसएल जौहरी ने कहा कि हमारा एक प्रशंसनीय सांस्कृतिक इतिहास रहा है. कलाकार सामने आवें, उन्हें हर संभव मदद एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा. भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा इस बार जिला वार महाविद्यालयों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम 15 एवं 16 सितम्बर को विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के तहत किया जाएगा. लोकगीत प्रतियोगिता में केपी कालेज के रौशन कुमार को प्रथम, आरपीएम कालेज की नन्दन कुमारी को द्वितीय, पीएस कालेज के गुलसागर कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया. भाषण प्रतियोगिता में टीपी कालेज के हर्षव‌र्द्धन सिंह राठौर को प्रथम और मधेपुरा कॉलेज की गरिमा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया. तथा लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएस कॉलेज की चन्दा रानी को प्रथम और टीपी कॉलेज की अर्पणा कुमारी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया. निर्णायक की भूमिका में प्रो. दिनेश यादव एवं आरपीएम कालेज के अनिल कुमार ने निभाया. वही संवदिया ग्रुप के द्वारा टीपी कॉलेज के छात्रों ने घोघो रानी कितना पानी, नाटक का मंचन कर खूबदर्शको के दिल में अपनी जगह बनाई. मो० शहंशाह द्वारा निर्देशित एवं डॉ० अलोक कुमार द्वारा रचित  इस नाटक में 2008 में आए बाढ़ को फिर से याद दिला दिया. कलाकार अमित कुमार  अंशु, आसिफ, रवि, कार्तिक, सुमन, शंकर, सुमित, साहेब आदि ने जीवन्त अभिनय किये. नाटक से खुश हो कर स्वर शोभित संगीत महाविद्यालय की प्राध्यापिका हेमा कुमारी ने पुरस्कृत भी किया. इस अवसर पर मंच संचालन डा. कपिलदेव प्रसाद ने किया जबकि प्रो. एचएन यादव, डा. जवाहर पासवान आदि भी उपस्थित थे.



Post Bottom Ad

Pages