28/08/15 शुक्रवार को अम्बेडकर छात्रावास में शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती 2015 में गोल्ड मेडल जीत कर आई सुपौल की दो छात्रा प्रियंका और अंजलि को प्रतिकुलपति डा. जेपीएन झा ने सम्मानित किया. इन्हें राजेश्वरी खेल रत्न सम्मान देते हुए डा. झा ने कहा कि सम्पूर्ण कोसी क्षेत्र ऐसी बेटियों को पाकर गौरवान्वित है. टीपी कॅालेज के प्रधानाचार्य डा. एचएलएस जौहरी ने इन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि इनकी प्रतिभा ने बिहार में नहीं वल्कि पूरी देश-विदेश में कोशी नाम बढ़ाया है. इनकी प्रतिभा नारी सशक्तिकरण के प्रयास को बल दिया है. बीएनएमभी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर यादव ने कहा कि कोशी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. हमें इस तरह के प्रतिभाओं को हमें सदा सम्मन करनी चाऐ ताकि इनका होसला हमेशा बुंदल रहे. और हमेशा आगे बढ़ते रहे. इस अवसर पर डा. सिद्धेश्वर काश्यप, डा. आलोक कुमार, शंकर सुमन, हर्षवर्द्धन सिंह राठौर, किशोर कुमार, सुबोध कुमार यादव, हरिओम, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. संजय परमार, आनंद कुमार, नीरज, पारो यादव आदि उपस्थित थे.
Post Top Ad
29 अगस्त 2015
Home
Unlabelled
शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब ने किया सम्मान समारोह
शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब ने किया सम्मान समारोह
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com








