
30/08/15 बिहार प्रदेश छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार शिवओम के निर्देश पर प्रधान महासचिव ई. अभिषेक कुमार द्वारा जिला छात्र रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में उज्जवल यादव का मनोनयन किया है. मनोनयन किये जाने पर बीएन मंडल विश्वविद्यालय के छात्र रालोसपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार को बधाई दिया है. विवि छात्र रालोसपा के अध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने नवनिर्वित कार्यकारी अध्यक्ष उज्जवल यादव से आशा व्यक्त की कि छात्र रालोसपा उनके नेतृत्व में पार्टी की एक अलग पचान बनेगी. और संगठन छात्रों की समस्याओं को दूर करते हुए जिले में व्याप्त शैक्षणित अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उढायेगी. साथ ही संगठन में मजबूती आयेगी. जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने कहा कि उज्जवल यादव नेतृत्व में छात्रों के लम्बे समय से लंबित समस्या को लेकर विश्वविद्यालय में संघर्ष के माध्यम से दूर किया जाएगा. बधाई देने वालों में विवि महासचिव आदित्य यादव, जिला उपाध्यक्ष मो. समीर, महासचिव मो. आफताब, इश्तियाक आलम, मो. इफ्तेखार आलम, योगेन्द्र राम, प्रियंका मेहता, सुजित कुशवाहा, राहुल यादव, रितु यादव, अखिलेश यादव, अंकेश आदि शामिल हैं








