11/08/15 सावन की दूसरे सोमवारी को उत्तर बिहार के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिंहेश्वर नाथ मंदिर में ब्रह्ममुहुर्त समय 3.30 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले वैसे भक्तों का सैलाब शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़पड़ा. ये श्रद्धालु अर्द्धरात्रि से ही पंक्ति बद्ध होने लगे थे. मंदिर के पास से श्रद्धालुओं की पंक्ति शिव गंगा से वापस घूमती हुई मंदिर तक पहुंच रही थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मंदिर परिसर में तैनात थे. पट खुलने के बाद जलाभिषेक से पहले बाबा की विशेष आरती की गयी. भक्तों का जन सैलाब दोपहर तीन बजे तक कतार बद्ध तरीके से जलाभिषेक करते रहे. गर्भ गृह में प्रशासन द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही थी. जलार्पण के बाद पुलिस के महिला और पुरूष जवान श्रद्धालुओं को गर्भ गृह से निकलने आग्रह करते दिखे