नामांकन को लेकर छात्रों ने काटा बवाल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अगस्त 2015

नामांकन को लेकर छात्रों ने काटा बवाल

17/08/15 इंटर और पार्ट वन में नामांकन को लेकर छात्रों ने शहर के पार्वती विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को जमकर
बवाल काटा. पहले तो कॉलेज के सामने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. उसके बाद प्रधानाचार्य कक्ष और कम्प्यूटर कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ किया. पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही. छात्रों का कहना था कि अंक पत्र के आधार पर यहां नामांकन हो रहा है. जो लोग इस कॉलेज के छात्र हैं. अब कहां नामांकन लेंगे। प्रधानाचार्य का कहना था कि निर्धारित सीट से अधिक नामांकन लेना संभव नहीं है. राज्य सरकार कॉलेजों में नामांकन के लिए सीट निर्धारित करती है और इसके लिए विवि प्रस्ताव भेजती है. पिछले कई वर्षो से सीट में वृद्धि नहीं हुई है. लिहाजा अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए मात्र वाणिज्य संकाय में स्थान है. जबकि छात्र विज्ञान और कला विषयों में ही नामांकन चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सिन्हा ने कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को जारी दूसरी सूची में प्राथमिकता देने का वादा किया था. लेकिन 12 अगस्त को जब स्थानीय छात्रों का नामांकन किया गया तो दर्जनों छात्र-छात्राएं अत्यधिक भीड़ के कारण नामांकन से वंचित रह गये. ज्ञातव्य हो कि पार्वती विज्ञान कॉलेज में स्नातकोत्तर की परीक्षा सोमवार से ही शुरू हुई है. लिहाजा केन्द्राधीक्षक ने जिला प्रशासन से पहले पुलिस बल प्रतिनियुक्त का आवेदन दिया था. लेकिन प्रधानमंत्री के सहरसा कार्यक्रम को लेकर पुलिस की अन्यत्र व्यवस्था थी. लिहाजा मौका पाकर छात्रों ने खूब बवाल मचाया, और तोड़-फोड़ की, तब जाकर पुलिस पहुंची. प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सिन्हा बताते हैं कि विवि में नामांकन का बढ़ाया तो वे किस अधिकार से अधिक छात्रों का नामांकन ले सकते हैं. छात्र बिना वार्ता किये ही कार्यालय पर हमला ही बोल दिया. क्षति के आकलन के लिए समिति गठित की गई है.

Post Bottom Ad

Pages