पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 अगस्त 2015

पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं

11/08/15 शहर के जयप्रकाश नगर में दिनदहाड़े हुई लूटकांड के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. कार्रवाई के नाम पर पुलिस को अब कुछ भी हाथ में नहीं लगा हैं. यद्यपि एसपी का दावा है कि वे अपराधी के करीब पहुंच चूके हैं. जल्द ही परिणाम सामने होंगे. इस बीच पीडि़त परिवार ने पूर्व में दिए बयान को बदल लिया है. घटना के तत्काल बाद गृहस्वामी की पत्नी सरिता देवी ने जहां 25 लाख रुपये नगदी एवं जेवरात लूट की बात कही थी वहीं एफआईआर के लिए पुलिस को दिए फर्द बयान में 15 लाख रुपये नगदी एवं जेवरातों के लूट की बात कही है. माना जा रहा है कि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार राशि के बारे में पुछताछ किए जाने की वजह से बयान में राशि कम कर दी गई है.

Post Bottom Ad

Pages