फिर बदले गए मधेपुरा के जिलाधिकारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 अगस्त 2015

फिर बदले गए मधेपुरा के जिलाधिकारी

09/08/15 एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी बने लक्ष्मी प्रसाद चौहान का तबादला हो गया है. उनके स्थान पर मो० सोहेल को जिलाधिकारी बनाया गया है. इंजीनियरिंग सेवा से आईएएस बने मो० सोहेल जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव थे. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की जारी अधिसूचना संख्यां. 1/पी० -1010/2015-सा० प्र०- 11473 दिनांक 09 अगस्त 2015 के तहत समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित लक्ष्मी प्रसाद चौहान को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, जल संसाधन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. साथ ही श्री चौहान अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रभार में भी रहेंगे. जबकि अधिसूचना संख्यां. 1/पी० -1010/2015-सा० प्र०- 11474 दिनांक 09 अगस्त 2015 के अनुसार वर्तमान में संयुक्त सचिव, जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम) के पद पर पदस्थापित 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मो० सोहैल का पदस्थापन मधेपुरा के नए जिलाधिकारी के रूप में किया गया है.

Post Bottom Ad

Pages