देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 अगस्त 2015

देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं को पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

26/08/15 जिले के सदर प्रखंड के भर्राही थाना अन्तर्गत चांदनी चौक पर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आराेपी महिलाओं के घर उजाड़ दिए. मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में देह व्यापार के धंधे की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी. इससे इलाके में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई थी. शरीफ घरों की लड़कियों व महिलाओं का निकलना काफी  मुश्किल हो गया था. इस कारण लोग नाराज चल रहे थे. बुधवार की  सुबह पुलिस को चांदनी चौक इलाके में देह व्यापार की सूचना मिली. सूचना के बाद एसपी कुमार आशीष ने पुलिस टीम का गठन किया. सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. जब स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने आरोपी महिलाओं के घरों पर धावा बोलकर उनको तहस-नहस कर दिया.

Post Bottom Ad

Pages