सम्मानित किए गए कमांडो दस्ता के प्रमुख : विपिन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 अगस्त 2015

सम्मानित किए गए कमांडो दस्ता के प्रमुख : विपिन

25/08/15 जिला मुख्यालय में किसी भी तरह के विधि-व्यवस्था एवं अपराध को नियंत्रण तथा किसी भी पीड़ित के फोन करने पर तुरंत घटना स्थल पहुंचने वाले कमांडो दस्ता के प्रमुख विपिन कुमार को जिला पदाधिकारी ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. मंगलवार को बी पी मंडल जयंती के अवसर पर कीर्ति क्रीड़ा मैदान में श्री कुमार को सम्मानित करते हुए डीएम मो. सोहेल ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग से ही जनता के दिल में पुलिस की छवि का निर्माण होता है. पीड़ित की मदद और विधि-व्यवस्था के नियंत्रण में सदा लगे रहने के कारण श्री कुमार जनता के बीच लोकप्रिय है. यह सम्मान खेल संघ की ओर से उन्हें यह प्रदान किया जा रहा है. इस मौके पर खेल प्रशिक्षक संत कुमार, खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजीर बिहारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages