
21/08/15 झमाझम बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. शहर में कई जगह बारिश का पानी जमा हो जाने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है. शहर के कॉलेज चौक के पीएस कॉलेज के आगे सड़क पर जमा बारिश के पानी से जहां सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है वहीं कॉलेज में जाने वाले छात्रों को भी परेशानी हो रही है और खतरा का भी संकेत दे रहा है. क्योंकि सड़क किनारे गड्ढे में पानी जमा रहने के कारण सड़क पर चलने वाले कई वाहन गड्ढे में फंस चुका है. अगर समय पर पानी निकासी का कार्य नहीं किया गया तो सड़क टूटने की भी आशंका है. दूसरी ओर शहर के कई मुहल्ले में भी नाला तो निर्माण हो गया है लेकिन पानी निकासी नहीं होने के कारण कई जगहों पर बारिश का पानी जमा हो गया है. जिससे मुहल्ले वासियों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है.







