शादी का झांसा दे किया यौन शोषण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 सितंबर 2015

शादी का झांसा दे किया यौन शोषण

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया पंचायत स्थित कबीर नगर ठूठा गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले प्रकाश में आया है. इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है. हालांकि एसपी कुमार आशीष के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में बिहारीगंज थाना में कांड संख्या 180/15 दर्ज कर लिया गया, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में भी लापरवाही बरती गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के दौरान साइबर एक्ट की धारा प्राथमिकी में नहीं लगाया है. वहीं घटना के इतने दिनों बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस कारण पुलिसिया कार्रवाई पर ग्रामीण सवाल खड़ा कर रहे है. वहीं यौन शोषण का अश्लील वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस कारण पीड़िता के परिजन भी बेहाल हैं.  गांव में बैठी पंचायत : युवती की मां ने इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए गांव में पंचायत बैठायी. पंचायत के दौरान आरोपी युवक शादी की बात से मुकर गया. इसके बाद पीड़िता की मां आठ सितंबर को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी. एसपी के आदेश पर बिहारीगंज थाना में प्राथमिकी तो दर्ज की गयी, लेकिन प्राथमिकी में कई धारा नहीं लगाया गया. वहीं अब तक आरोपी को गिरफ्तार करने में भी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. वीडियो क्लिप हुआ वायरल : पीड़िता के परिजनों द्वारा मामले को उजागर करता देख आरोपी युवक मुकेश ने अश्लील वीडियो क्लिप को सार्वजनिक कर दिया है.

Post Bottom Ad

Pages