स्थापना दिवस पर भव्य संगीत समारोह आयोजित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 सितंबर 2015

स्थापना दिवस पर भव्य संगीत समारोह आयोजित

सोमवार को चामगढ़ स्थित विजय मेमोरियल संगीत महाविधालय में स्थापना दिवस पर पं० विष्णु दिगम्वर पलुस्वर संगीत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० योगेन्द्र भारती एवं उद्घाटनकर्ता  पं० परिमल यादव थे. प्रो० रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में संचालित इस कार्यक्रम में कोशी के प्रखर कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पस्तुत किया गया. संजीव कुमार के ख्याल गायिकीऔर रौशन कुमार के भजन दर्शकों को मंत्र मुक्त किया. आर्शिवचन के रूप में पं० परिमल यादव एवं डॉ० योगेन्द्र भारती ने भी गीत प्रस्तुत गए. मौके पर प्रो० सनोज कुमार, मनोज कुमार, सुनीत साना, घिरेंद्र कुमार, वाल्मिकी यादव, ओम आन्दन, मुकेश कुमार, श्रवण कुमार, अरविन्द, दामोदर यादव, सहित सैकड़ो कलाकार मौजूद थे.            

Post Bottom Ad

Pages