बीएनएमयू पीजी नामांकन में हो रही है धांधली - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 सितंबर 2015

बीएनएमयू पीजी नामांकन में हो रही है धांधली

बीएनएमयू के पीजी वाणिज्य विभाग में प्रथम सेमेस्टर में  नामांकन को लेकर धांधली बरते जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने तालाबंदी कर कामकाज बंद करा दिया. तालाबंदी के करण नामांकन के लिए पहुंचे छात्र छात्राए लौट गयीं. छात्रों ने कहा कि वाणिज्य विभाग में आवेदित छात्रों के साथ घोर अन्याय हुआ. दूसरा मेरिट लिस्ट निकलने के बाबजूद बिभाग में कई सीटे खाली रह गयी. दूसरा मेरिट लिस्ट की अंतिम तिथि 15 को थी लेकिन 9 सितंबर से ही इच्छुक छात्रों का आवेदन जमा लिया जा रहा था. इसके बाद 23 सितंबर को आवेदित प्रपत्रों का लिस्ट निकला गया. जिसमें काफी हेर फेर किया गया. उन्होंने आरोप लगया कि लिस्ट में दो छात्रों का मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर चयन कर लिया गया. जब की दोनों छात्रों का नाम प्रथम मेरिट लिस्ट चयन किया गया था. उस वक्त नामांकन नहीं लिया. जब इच्छुक छात्रों लिस्ट जारी की जा रही थी तब मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर लगा कर अपना नाम लिस्ट में चयन करवा लिया. जो अवैध है. छात्र नेता श्रीकांत राय के नेतृत्व में छात्रों के शिष्टमंडल ने प्रोवीसी से मिलकर अपनी बातें रखी. छात्रों ने यह भी कहा की बीएनएमयू के पीजी के हर विभाग में धांधली की जा रही है अगर इसकी जाँच नही की गई तो हम लोंग आन्दोलन के लिए बाध होगे. मौके पर रशीद आलम, सुनीत साना, रूपक कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद थे. उधर एचओडी डॉ० पीएन सिंह ने बताया की निर्धारित समय सीमा के बाद बचे सीट पर छात्रों से आवेदन मांगा गया था. मिले आवेदन से रिक्त 8 सीटो पर नामांकन लेना है. लेकिन छात्रों का कहना है की कुल 10 सीटे खाली है. कुछ छात्र जो इस मापदंड को पूरा नहीं कर रहे हैं वे गलत तरीका अपनाकर  दबाव बनाना चाहते है. एचओडी डॉ० पीएन सिंह ने यह आरोप छात्रों पे लगा हैं. छात्रों द्वारा काम बंद कर दिये जाने की जानकारी डीएसडब्ल्यू को दे दी गयी है. छात्रों ने कहा की वह आवेदन कुलपति के नाम पर लिखे गये थे. नामंकित छात्रों की भी मेधा सूची डीएसडब्ल्यू को दी गयी हैं. वे जांच का जैसा निर्दिश  देंगे वैसा किया जाएगा.                        

Post Bottom Ad

Pages