
जिले में गणेश महोत्सव को लेकर चारों तरफ उत्सवी माहौल हैं. इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से शहर गूंज रहा हैं. शहर के पुरानी कचहरी परिसर में गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या को भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा हैं. जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं. आरती के दौरान उमड़ रही हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने में समिति के कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत करना पड़ रहा हैं. वहीं इस अवसर मेले का आयोजन किया गया हैं. मेले में खास कर बच्चे जम कर लुत्फ उठा रहें हैं. महोत्सव के दौरान गणपति मोरया समिति के कार्यकर्ता अरुण कुमार ,संजय कुमार, अमरदीप कुमार, मनोज कुमार,आशीष कुमार,रंजित कुमार, आदि सुरक्षा व्य वस्था की कमान संभाले हुए हैं. हालांकि सदर थाना पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. वही दूसरी ओर सिहेंश्वर राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में गत 17 सितम्बर से चल रहे गणेश महोत्सव में आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और दर्शकों की काफी भीड़ रही. इस आयोजन में गुरुकुल सहित अन्य विधालयों के छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत से दर्शकों को बांधे रखा. आयोजन की शुरुआत गणेश वन्दना से की गई. आयोजको ने बताया कि गणेश महोत्सव का समापन एक अक्टूबर किया जायगा. यहांइस अवसर पर नित्य मेला का भी आयोजन हो रहा है.पुलिस प्रसाशन सुव्यवस्थित ढंग से थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की समाप्ति दस बजे रात को हो गई. समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार रमणी, सुभाष राम,प्रधान कुमार,हसमत अली,चन्दन, अमित, ईश्वर, नरेश आदि आयोजक है. जबकि प्रमुख राजेश झा, संजीव कुमार, संजीव शुक्ला आदि मौजूद थे.









