डायरिया पीड़ितयों की बढ़ने लगी है संख्या - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 सितंबर 2015

डायरिया पीड़ितयों की बढ़ने लगी है संख्या

27/09/15 मधेपुरा प्रखंड क्षेत्र के इटहरी गहुमनी पंचायत स्थित महादलित टोला में डायरिया के भीषण प्रकोप के कारण डायरिया पीड़ितयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि सिंहेश्वर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० डीएन चौधरी के नेतृत्व में मेडिकल यूनिट गांव में कैंप कर पीड़ित लोगों का उपचार कर रही है. रविवार को डायरिया फैलने की सूचना पर जिला पदाधिकारी मो० सोहेल, सिविल सर्जन गदाधर पांडेय और प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रभावित मुहल्ला पहुंच कर मरीजों का हाल चाल लिया. इस दौरान डीएम ने मेडिकल टीम को मुस्तैदी के साथ पीड़ितों के उपचार में जुटे रहने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि जो आवश्यक दवा की जरूरत हो उसे तत्काल रोगी कल्याण समिति की मद से खरीद कर मरीजों को उपलब्ध करायी जाय. इस दौरान डीएम ने बीडीओ और पंचायत के मुखिया को प्रभावित टोले की साफ-सफाई करवाने का निर्देश भी दिया. 

Post Bottom Ad

Pages