कहते है की मोहब्बत में न उम्र की सीमा होती है और न ही जन्म का बंधन यह बात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बार फिर सिद्ध हो गई. गोरखपुर के 21 साल के हृदयनाथ ने 68 साल की जोआन पामेला से शादी की है. अब यह अनोखा जोड़ा अपनी शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए दर-दर भटक रहा है. सोशल मीडिया ने मिलाया दिल हृदयनाथ दो साल पहले दिल्ली में पढ़ाई करता था उसी समय दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी. वहीं दोनों की दोस्ती हुई जो बढ़ते-बढ़ते प्यार में बदल गई. बाद में पामेला हृदयनाथ से मिलने भारत आ गईं और अपना नाम बदलकर गुलविन कर लिया. वीजा बना राह का रोड़ा 22 अगस्त को हृदयनाथ के 21 साल के होने पर दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की प्रक्रिया शुरू कर दी. जब दोनों जब अपनी शादी का रजिस्ट्रेेशन कराने ऑफिस पहुंचे तो पुलिस वेरिफिकेशन में देरी हुई और उधर गुलविन का वीजा 7 अक्टूबर को खत्म होने वाला था. विवाह प्रमाण पत्र में देरी के कारण उन दोनों ने दिल्लीा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया ताकि वह विदेश मंत्रालय को निर्देश दे कि वे गुलविन का वीजा बदलकर एक्स श्रेणी में कर दें. हृदयनाथ के पास विवाह का प्रमाण पत्र न होने के कारण गुलविन के वीजा की तिथि भी बढ़ाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी. दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर होने पर कोर्ट ने गुलविन को दो नवंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है.
Post Top Ad
29 अक्टूबर 2015
Home
Unlabelled
21 साल का देसी दुल्हा और 68 की विदेशी दुल्हन
21 साल का देसी दुल्हा और 68 की विदेशी दुल्हन
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









