पूजा स्थलों पर नहीं दिखेगा नेताओं का फोटो - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 अक्टूबर 2015

पूजा स्थलों पर नहीं दिखेगा नेताओं का फोटो

09/10/2015 विधानसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल के साथ ही प्रचार अभियान भी शुरु कर दिया गया है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है.ताकि पर्व के दौरान प्रत्याशी लोंगो को प्रलोभन न दें. दुर्गा पूजा  मुहर्रम एवं दीपावली  के कारण नेताजी पूजा में शामिल होकर  प्रलोभन देने का कोशिशकर सकते है. इस बाबत पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि पूजा  के दौरान  पंडालो में मूर्ति के साथ नेताओं की फोटो कही दिखी तो खैर नहीं है. पूजा स्थलों पर राजनीति प्रचार नहीं किया जा सकता है. आयोग के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर धार्मिक संस्थान अधिनियम 1988 की धारा सात के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा एवं कार्रवाई की जाएगी.

Post Bottom Ad

Pages