प्रत्याशियों के खर्च पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 अक्टूबर 2015

प्रत्याशियों के खर्च पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर


जिले में पांचवें चरण के दौरान सभी चार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है. इसके लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन कार्य पूरा करने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.नामांकन दाखिल करने के लिए आने वाले उम्मीदवार को अपने प्रस्तावक के साथ महज पांच लोगों को ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति रहेगी. जानकारी के अनुसार के उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी विनय कुमार सिंह व बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया जायेगा.उधर, सदर अनुमंडल मुख्यालय में सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए डीसीएलआर के पास नामांकन पत्र भरा  जायेगा. वहीं मधेपुरा विधानसभा के लिए सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार निराला के समक्ष नामांकन दाखिल किया जायेगा. नामांकन प्रक्रिया आठ से 15 अक्तूबर तक चलेगा. वहीं समीक्षा की तिथि 17 अक्तूबर निर्धारित की गयी है. वहीं नामांकन वापसी की तिथि 19 अक्तूबर व पांच नवंबर को मतदान होगा. उदाकिशुनगंज. अंतिम चरण में होने वाले विधान सभा चुनाव का नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो जायेगा. इसके लिए सारी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. आलमगनर व बिहारीगंज िवस का चुनाव पांच नवंबर को होना. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को नामांकन शुरू हो जायेगा. उम्मीदवार अपने साथ पांच सहयोगियों को ही साथ लेकर कार्यालय आ सकते हैं. उन्होंने एनएच 106 से सटे मुख्य गेट दंडाधिकारी को पुलिस बलों के साथ प्रतिनियोजित कर दिया गया. किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. तीन स्थानों का वेरिकेटिंग कर सुरक्षा का इंतजाम किया गया. हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी व अधिवक्ताओं को एसडीओ कार्यालय परिसर आने में व अदालती काम के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए अलग मार्ग तय कर दिया गया है. साथ ही समाचार संकलन में मीडिया कर्मियों को परेशानी नहीं हो इसलिए अलग से मीडिया कोषांग का गठन किया गया है.

Post Bottom Ad

Pages