दुर्गापूजा एवं मुहर्रम मे नहीं बजेगा डीजे - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 अक्टूबर 2015

दुर्गापूजा एवं मुहर्रम मे नहीं बजेगा डीजे


11/10/2015 दुर्गापूजा एवं मुहर्रम को लेकर रविवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दशहरा, दुर्गापूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान एवं मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस में डीजे व मोटर साइकिल जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बैठक में मौजूद एसडीओ संजय कुमार निराला एवं एएसपी राजेश कुमार ने संयुक्त रुप से कहा कि सभी पूजा स्थल पर कमेटी का गठन होना चाहिए. उसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों की सूची मोबाइल नम्बर के साथ प्रशासन को उपलब्ध करा दें. ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर पदाधिकारी से सम्पर्क स्थापित किया जा सके. पदाधिकारी द्वय ने कहा कि दोनों महत्वपूर्ण पर्व आपसी भाईचारा के बीच शातिपूर्ण तरीके से मनाया जाय। ताकि सामाजिक सौहार्द का वातावरण कायम रहे. अधिकारियों ने कहा कि दशहरा एवं मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस में डीजे एवं बाइक संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. अगर ऐसा करते पकड़े गए व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मौजूद दशहरा पूजा समिति एवं मुहर्रम कमेटी के लोगों ने अधिकारियों के समक्ष पर्व आपसी भाईचारा से मनाने का निर्णय लिया. इसके अलावा त्योहार के मौके पर शराब बंदी का भी निर्णय लिया गया. बैठक में बीडीओ दिवाकर कुमार, सीओ मिथिलेश कुमार यादव, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्राणसुखका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष शौकत अली, हरिशचन्द्र साह, ललन सिंह, अरविन्द अकेला, संजय कुमार सुमन, मोहन कुमार, राजेश कुमार, इन्द्रनील घोष, संजय सागर, ध्यानी यादव, रविशंकर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, गणेश गुप्ता, कन्हैया पासवान, मो. कारी, आलोक चौधरी, बालेश्वर चौधरी, पारो यादव, मो. कमरूज्जमा, प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages