जिले में नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को मात्र एक भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गणेश मानव ने अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार निराला के समक्ष दाखिल किया. बिना किसी जुलूस प्रदर्शन के पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए श्री मानव ने पार्टी के कामरेडों के साथ आकर नामांकन प्रपत्र जमा किया. जमा कराये गये शपथ पत्र के अनुसार श्री मानव के पास स्थित भूमि की कीमत 40 लाख है. उनके बैंक खाता में 81 हजार रुपये तथा पत्नी के खाते में 71 सौ रुपये हैं. वार्ड नं. 2, मधेपुरा निवासी श्री मानव एमए, एलएलबी है, और इनके पास मात्र एक 35 हजार रुपये की मोपोट है. पहली बार चुनाव लड़ रहे श्री मानव सीपीएम के जिला सचिव रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि कम्युनिष्ट पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. सिंहेश्वर और बिहारीगंज विधानसभा से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किए हैं. आलमनगर से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है.
Post Top Ad
12 अक्टूबर 2015
Home
Unlabelled
सीपीएम प्रत्याशी ने किया नामांकन
सीपीएम प्रत्याशी ने किया नामांकन
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









