सजने लगा है माँ का दरबार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 अक्टूबर 2015

सजने लगा है माँ का दरबार

16/10/2015 ||"अमित आनंद की कलम से"||  नवरात्र को लेकर शहर में कई जगह पर दुर्गा पूजा मनाया रहा है. शहर के बीचों बिच  स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर, बंगला स्कूल परिसर एवं गौशाला परिसर का दरबार सजने लगा है. भक्तों की भारी भीड़ से शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय होने लगा है. जहां भक्त पूजा अर्चना कर रहे हैं. वहीं पूजा समिति अपने-अपने पंडालों को भव्य व आकर्षक रुप देने के लिए दिन रात एक कर दिये हैं. आयोजकों का कहना है कि साल में एक बार होने वाले इस महापर्व में माता को खुश करने के लिए जितना संभव हो सके पंडाल से लेकर प्रतिमा तक को खूबसूरत बनाया जा रहा है. आयोजक का कहना है कि हर बार की भांति इस बार भी पंडाल सजाने के लिए बंगाल से कारीगर के अलावा स्थानीय नामचीन कारीगर से कार्य करवाया जा रहा है. बड़ी दुर्गा स्थान के आयोजन समितियों के सदस्य ने बताया कि मेले को बेहतर से बेहतर  बनाने के लिए विशेष तरह का बिजली का लाइट व पंडाल बनाए जाने की योजना है. उन्होंने बताया कि यह बड़ी दुर्गा स्थान है तथा शहर के बीचों बीच रहने के कारण आकर्षक बनाना एक चुनौती भी होती है.उन्होंने यह  भी बताया की इस बाड़ अष्टमी को भव्य  मैया जागरण का आयोजन किया जा रहा है. इस अबसर पर अधिक से अधिक श्रधालु पहुंचे इसके लिए मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यस्था किया जा रहा है.

Post Bottom Ad

Pages