मधुबनी में निर्दलीय प्रत्याशी सहित तीन को गोली मारकर किया घायल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 अक्टूबर 2015

मधुबनी में निर्दलीय प्रत्याशी सहित तीन को गोली मारकर किया घायल

10/10/2015 बिहार विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील झा और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया. भैरो स्थान थाना प्रभारी एस एन दास ने बताया कि घायलों में रईमा गांव निवासी सुनील झा, उनके भाई और भाभी शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिये मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने इन लोगों पर उस समय हमला किया जब वे रईमा गांव स्थित अपने घर में बीती रात सो रहे थे. इस घटना के विरोध और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने झंझारपुर -भैरो स्थान मुख्य सडक मार्ग को आज सुबह जाम कर दिया. दास ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये प्रयास जारी है.

Post Bottom Ad

Pages