स्वास्थ्य कर्मी, संवीदा कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 जनवरी 2016

स्वास्थ्य कर्मी, संवीदा कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार

कुमारखंड प्रखंड के रानीपटटी पीएचसी में चिकित्सकों के साथ हुऐ मारपीट की घटना को लेकर कर सिहेश्वर
पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, संवीदा कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना दिया. चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में बैठक कर कुमारखंड और रानीपटटी में चिकित्सकों के साथ हुऐ दुर्वयवाहार और मारपीट के आरोपीयो को गिरफ्तार करने आपराधिक एवं देश द्रोह का मामला दर्ज कर किया जाय अन्यथा  जिले के स्वास्थ्य वयवस्था को पुरी तरह ठप का अल्टिमेटम दिया था. विदित हो कि सोमवार को कुमारखंड पीएचसी में एक युवक के ईलाज के दौरान ईलाज मे लापरवाही बरतने के आरोप में हंगामा हुआ था. जिसमें चिकित्सा प्रभारी के आवेदन पर थानाध्यक्ष महेश रजक ने कांड संख्या 12/16 दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की खोज कर रही है. मौके पर डा. बी बी मंडल,  डा. सदफ हयात, डा. चंद्रभान सिंह, सुनील कुमार यादव, इंद्रदेव प्रसाद, मनीष कुमार, सुभाष कुमार, संजय कुमार सभी एएनएम और  स्वस्थ कर्मी मौजूद थे. ज्ञात हो की इस मामले में कुमारखंड थाना में प्रथमिकी दर्ज कर लिया गया है.कांड संख्या 13/16 भदवि की धारा 341,342,323,504,506,34 के तहत कृत्यानंद पासवान और 25 अज्ञात कोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.
(रिपोर्ट- सिहेश्वर:- सुमित सुमन)

Post Bottom Ad

Pages