52.76 लाख रुपये की लागत से बना पार्क - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 जनवरी 2016

52.76 लाख रुपये की लागत से बना पार्क


अतिथि गृह के पूरब स्थित पार्क का उद्घाटन बुधवार को नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में मुख्य पार्षद विशाल कुमार बबलू ने किया. इस अवसर पर बताया गया कि 52.76 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पार्क के निर्माण से नगर के लोगों को काफी फायदा मिलेगा. इस पार्क में टहलने का फुटपाथ, छोटा स्वीमिंग पुल, एवं अन्य उपकरण लगाये गये हैं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज सेवी राकेश कुमार  ने कहा कि यह पार्क शहरवासियों के लिए एक वरदान साबित होगा. इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद राम कृष्ण यादव, वार्ड पार्षद रविशंकर यादव, मुकेश कुमार मुन्ना, दिनेश ऋषिदेव, मुकेश कुमार, जेई दिनेश साह, दुखा महतो, सदानंद पासवान, शैलेन्द्र मंडल आदि उपस्थित थे.

Post Bottom Ad

Pages