बुधवार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में मुख्य द्वारा को जाम कर परीक्षा विभाग के समक्ष उग्र आन्दोलन किया. आंदोलनकारी छात्रों की मांग थी कि विवि द्वारा बीसीए के परीक्षाफल में मनमानी की गई है और अधिकांश छात्रों को अंग्रेजी में आधा से लेकर पांच अंक कम देकर असफल करार दिया गया है. घटना का नेतृत्व कर रहे अभाविप नेता राहुल कुमार व संतोष कुमार राज ने बताया कि हमारी मांग है कि चूंकि बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 60 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों को असफल करार दिया गया है वो भी 0.5 अंक से इसलिए पुर्न मूल्यांकन हो, द्वितीय सेमेस्टर में भी एक विषय में न्यूनतम अंकों से अधिकांश परीक्षार्थी को असफल घोषित किया गया है. हमारी मांग यह भी है कि बीसीए का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जय ताकि समय पर सत्र पूरा हो सके. इसके साथ ही व्यावसायिक परीक्षा के संचालन हेतु अलग से कोषांग गठित की जाय. आन्दोलनकारी छात्रों के साथ परीक्षानियंत्रक डा. नवीन कुमार ने वात्र्ता की और फिर कुलपति डा. विनोद कुमार से टेलिफोन पर भी वात्र्ता हुई. वात्र्ता को साकारात्मक बताते हुए कहा गया है कि इन मांगों पर शीघ्र विचार कर छात्रों के हित में कार्य किये जायेंगे. प्रदर्शन में संतोष कुमार राज, अभिषेक कुमार, आशीष अरोड़ा, रंजन यादव, शशि कुमार, अजीत कुमार, रजनीश कुमार, अमन कुमार, पंकज कुमार, राजू कुमार, दीपक गांधी, गुड्डू कुमार, रोबिन सिंह पांडे, ऋषभ राज, प्रभाष कुमार, कशिश भगत छात्र उपस्थित थे.(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)









