शुक्रवार को भी जारी रहा सरकारी व निजी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल इस दौरान सरकारी व निजी अस्पतालों में ताले लगे रहे. चिकित्सक के इस आन्दोलन में दवा व्यवसायी, एक्स-रे, पैथोलोजी, अल्ट्रासाउंड संस्था भी शामिल होकर अपरी-अपनी संस्थाएं बंद रखा. इलाज के अभाव में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी. तमौट परसा के 40 वर्षीय ललन यादव को ठंड के शिकार हुए. इलाज के लिए पहुंचे थे. लेकिन चिकित्सक नहीं रहने से उसका इलाज नहीं हो सका. स्थिति यह हुई कि कुछ देर में ही ललन की मौत हो गयी. ललन यादव को पंजाब से आने के दौरान ठंठ लग गया था. मौत के बाद परिजनों पर पहाड़ सा टूट गया. सभी एक ही बात कहते रहे कोई हमर लाल के बचा ल… वहीं अस्पताल इलाज हेतु आये मरीज अब्दुल कुदूस, शबाना खातून, दुर्घटना में जख्मी पिंटू कुमार चिकित्सक के इंतजार अस्पताल में करते रहे. लेकिन इलाज इलाज नहीं हो सका. काफी देर रुकने के बाद लाचार हो लौट गये. वहीं कुछ लोग सहरसा व सुपौल चले गए. ताकि इलाज कराया जाय. अगर हड़ताल जारी रहा तो कई मरीजों की और जान जा सकती है. हड़ताल के कारण सदर अस्पताल में इलाज नहीं होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई. कई मरीज इलाज नहीं होने पर घरों को लौट गए. उधर आरोपी दरोगा कृत्यानंद पासवान ने गिरफ्तारी के डर से न्यायालय में सरेंडर किया. पूरे दिन चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में धरना पर डटे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे. हड़ताली चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी का कहना था कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेग. साथ ही कहा कि पुलिस दोषी दरोगा को बचाने में लगी है. इसलिए कुमारखंड थाना में चिकित्सक द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज न कर पुलिस जमानतीय धारा में दर्ज कर लिया है. हड़ताली कर्मियों ने कहा कि बिहार गजट की धारा-3 के अनुसार चिकित्सा सेवा व्यक्तियों के प्रति हिंसा अन्यथा चिकित्सा सेवा संस्थानों में किसी भी प्रकार की सम्पति के नुकसान करने का कार्य एक अपराध की संज्ञा में आता है. जो अभियुक्त ऐसा करता है उसके खिलाफ संज्ञेय एवं गैर जमानतीय धारा में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कहा गया है. परन्तु पुलिस ने दरोगा को बचाने के ख्याल से जमानतीय धारा में प्राथमिकी दर्ज किया है जो सरासर गलत है. धरना में वरीय चिकित्सक डा. अरूण कुमार, डा. आलोक निरंजन, डा. एके वर्मा, सिविल सर्जन डा. गदाधर प्रसाद , डा. डीके यादव, डा. संजय, डा. अखिलेश कुमारडा. यूके राजा, डा. दिलीप कुमार सिंह, डा. मिथिलेश कुमार, डा. अंजनी, डा. संतोष, डा. अमित आनंद, डा. पीके मधुकर, डा. सचिन कुमार, डा. विपीन गुप्ता, डा. राजेन्द्र गुप्ता, डा. सच्चिदानंद यादव के अलावे स्वास्थ्यकर्मी आलोक कुमार, कुमार, , तेजेन्द्र कुमार, नवनीत चन्द्रा, योगेश कुमार, विनोद कुमार विमलनील कमल, संजीव कुमार, दीपक कुमार, लाला भूपेन्द्र, दिप्ती वेसरा, जवाहर पासवान, हेमंत कुमार, मो. नौशाद सुधा संध्या, सपना कुमारी, विजय कुमार, मंजू कुमारी, सहित अन्य मौजूद थे.
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)









