यूएसए इंटरनेशनल स्कूल ने बनायी नयी पहचान : डॉ नरेन्द्र श्रीवास्तव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 जनवरी 2016

यूएसए इंटरनेशनल स्कूल ने बनायी नयी पहचान : डॉ नरेन्द्र श्रीवास्तव


भीरखी वार्ड नो-26 स्थित यूएसए इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित संस्कृत कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से देश से आतंकवाद का खात्मा करने का संकल्प लिया. छोटे-छोटे बच्चों द्वारा की गयी प्रस्तुति ने सबो में देशप्रेम का जज्बा भर दिया. बच्चों ने देशभक्ति गीत पर आधारित गीत-नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को देश के प्रति मर मिटने के लिए प्रेरित किया. गीत के अलावा भजन, गजल और फ़िल्मी गीतों की प्रस्तुति कर लोगों की तालियाँ बटोरी. कार्यक्रम में अंतरा कुमारी, नैना, भाग्यमानी, काजल, अर्पिता, आनंद, राजन, माधव, जिया, तनिषा, उत्कर्ष, मुस्कान, सुरभि, अमृत, मनमीत,अनुराग, दीपक, रिशु, श्रीशांत, प्रशांत, जिम्मी, अभिलाषा, रौनक, कोमल, रूपेश, अंकित आदि की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा! इससे पूर्व समारोह का शुभारम्भ बीएनएमयू के उपकुलसचिव डॉ नरेन्द्र श्रीवास्तव ने किया. उन्होंने कहा की लोकतंत्र का कॉन्सेप्ट सम्पूर्ण विश्व में बिहार से ही हुआ है. उन्होंने कहा की देश के निर्माण में ईमानदारी से योगदान देना ही देशप्रेम है. उन्होंने कहा की हम जहाँ है वहीँ समाज कल्याण में अपनी भागीदारी देकर देश को मजबूत बना सकते हैं. डॉ श्रीवास्तब ने कहा की शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी जानकारी नहीं है. उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से बच्चों में चरित्र निर्माण में अपनी भागीदारी देने की बात कही. स्कूल के सचिव अशोक कुमार झा ओर निदेशक आशीष राज ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कहा की हमारी स्कूल गुणवत्ता युक्त शिक्षा समर्पण के साथ समाज के बच्चों को सुयोग्य और सफल नागरिक बनाने के लिए संकल्पित है. मोके पर गणेश यादव, अशोक कुमार, संजय कुमार, श्रीकांत राय, आकांक्षा, संतोष सिंह गुडिया रानी झा, रोजी कुमारी, मनीषा कुमारी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डी के झा ने किया संचालन मिथिलेश वत्स ने किया कार्यक्रम में हजारों छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट-मधेपुरा:- डॉ रंजन कु० रमण)

Post Bottom Ad

Pages