विवि के शैक्षणिक स्तर में सुधार जरूरीः वीसी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 जनवरी 2016

विवि के शैक्षणिक स्तर में सुधार जरूरीः वीसी

जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम  67 गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. समारोह को संबाधित करते हुए जिलाधिकारी मो0 सोहैल ने कहा कि मधेपुरा का विकास गुड़गांव की तर्ज पर होगा. विकास का क्रम रेल फैक्ट्री निर्माण से शुरू हो रहा है. यह समझौता फ्रांस के राष्ट्रपति और भारत के राष्ट्रपति के बीच हुआ है. विकास की राह पर मधेपुरा चल पड़ा है. पांच वर्षों में इस जिले को सड़क, पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधा लोगों तक पहुंच जायेगी. इसके अलावा जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य द्रुत गति से शुरू है. राज्य सभा सांसद शरद यादव ने 72 पूलों के निमार्ण कार्य का शिलान्यास किया है. जिस पर बहुत जल्द कार्य शुरू किया जायेगा. शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है. 33 मध्य विद्यालय को उत्क्रमित का दर्जा दिया गया है. बिजली के क्षेत्र में तेजी से सुधार किया जा रहा है. 224 गांव में बिजली पहुंचायी जायेगी. नवंबर तक हर गांव में बिजली की सुविधा बहाल होगी. डीएम ने कहा कि जिले में डीलरों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है. इससे लाभूकों को अनाज उठाने में सुविधा मिलेगी. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी स्व कमलेश्वरी प्रसाद यादव, स्व भूपेंद्र नारायण मंडल एवं स्व. शिव नंदन प्रसाद मंडल को याद किया. समारोह का संचालन स्काउट गाइड के जय कृष्ण यादव ने किया. वहीं जिला न्यायालय में जिला जज मजहर इमाम ने तिरंगा फहराया. गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एसपी कुमार आशीष ने कहा कि गणतंत्र दिवस इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है. आज के दिन हम सभी समाज राज देश के लिए कुछ करने का संकल्प ले. इस अवसर पर डीडीसी मिथलेश कुमार, सदर एसडीएम संजय कुमार निराला, एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. वही दूसरी ओर विवि में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस इस अवसर पर बीएनएमयू में वीसी डाॅ बिनोद कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने विवि में गिरती शैक्षणिक स्तर पर चिंता जताते हुए इसे दूर करने में शिक्षकों, अभिभावकों छात्र संगठनों और मिडियाकर्मियों को आगे आने की बात कही. उन्होंने कहा कि विवि ने काफी उतार-चढाव को देखते हुए निरंतर विकास की उंचाई की ओर अग्रसर है. अभी भी बहुत करना बांकी है. उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते कहा कि 18 महीने में 73 परीक्षाएं और 68 रिजल्ट प्रकाशि त कर सत्र को नियमित करने का प्रयास किया गया. वीसी कहा कि 35 एकड जमीन राज्य सरकार से वापस लिया गया. विवि के नये परिसर में 120 फीट सडक निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा की जाएगी. विवि में डिसटेंस एजुकेषन के लिए प्रक्रिया चल रही है. वीसी डाॅ कुमार ने कहा कि विवि को यूजीसी से ब्लैक लिस्टेड होने से बचाने के लिए काफी काम किया गया. 10वीं पंचवर्षीय योजना के तहत राशि का समायोजन कर 35 लाख रूपये ग्रांट कराना महत्वपूर्ण बात है. शिक्षकों के प्रोमोशन के लिए आवेदन मांगा गया है। शिक्षकों का बकाया राषि भी षीघ्र  मुहैया करा दी जाएगी. उन्होंने दुख व्यक्त करते कहा कि काॅलेजों से बार-बार डिमांड मांगे जाने के बाद भी उसे उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांटेक्ट बेसिस पर बहाल कर्मियों की समस्याओं का भी निराकरण पर काम चल रहा है. नीति के अनुसार अब आउट सोर्सिंंग पर ही थर्ड और फोर्थ ग्रेड की कर्मियों की कमी दूर की जाएगी. लेकिन इससे उनके सर्विस कंडिसन पर कोई फर्क नहीं पडेगा. उनके नियमितिकरण के लिए सरकार को लिखा गया है. उन्होंने तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए 40 और 45 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की. जो 1 जनवरी से ही लागू होगा. सेवानिवृत शिक्षकों को प्रतिशत में मिलने वाले पैसे भी अब एकमुस्त मिलेगा. मौके पर प्रतिकुलपति डाॅ जेपीएन झा, सीसीडीसी डाॅ जेएन राय, प्राॅक्टर डाॅ बीएन विवेका, कुलसचिव डाॅ केपी सिंह, एफए डिगवाल, एफओ सहित सभी पदाधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे. इससे पहले एनसीसी के कैडेटों ने लेफिटनेंट गौतम कुमार और कुंदन कुमार के नेतृत्व में वीसी को गार्ड आॅफ आॅनर दिया. गाजे बाजे के साथ वीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भूपेंद्र नारायण मंडल की प्रतिमा पर फूल-माला चढाकर उन्हें नमन किया. विवि के बीएन मुस्टा कार्यालय में वीसी डाॅ बिनोद कुमार, विवि शिक्षक संघ कार्यालय में डाॅ सुभाष कुमार सिंह, सेवा निवृत शिक्षक कल्याण समिति कार्यालय में डाॅ शिवनारायण यादव और शिक्षकेतर कर्मचारी संघ कार्यालय में  सचिव अखिलेश्वर नारायण ने झंडोतोलन किया.
(रिपोर्ट-मधेपुरा:- डॉ रंजन कु० रमण)

Post Bottom Ad

Pages