शनिवार इप्टा द्वारा शहीद चूल्हाय मार्ग,डीबी रोड स्थित गाँधी पार्क में गांधी शहीद दिवस मनाया गया. मौके पर जिलाधिकारी मो० सोहैल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधी जी ने जिन मूल्यों की स्थापना की थी. नई पीढ़ी को गांधी के विचारों से भलीभांति अवगत कराकर ही हम अपने लोकतंत्र को अक्षुण्ण रह सकते हैं. गांधी के विचारों को उसे इंटरनेट के सहारे वायरल कर जो भ्रम फैलाने की साजिश कतिपय लोग कर रहे हैं उन्हें सुधारा जाना चाहिए. एसपी कुमार आशीष ने कहा कि गांधी के विचार हर युग में समीचीन माने जायेंगे. देश के नौनिहालों को इनके विचारों से अवगत कराने की जरूरत है. उपविकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने कहा कि गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जग आज भी मानता है. ऐसे महामना के विचार ही उन्हें अमर करते हैं. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष मंजू देवी, प्रो. श्यामल किशोर यादव, भूपेन्द्र मधेपुरी, इप्टा के राष्ट्रीय उपा अध्यक्ष प्रो. सचिन्द्र महतो आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. यहां प्रो० नरेश कुमार,डॉ अलोक कुमार,किशोर कुमार, सुभाष चंद्र,इप्टा कोषाध्यक्ष सुनीत साना ,शाशिभूषण कुमार,नीरज कुमार,आशीष कुमार,रमेश कुमार,दिलखुश कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे. मंच संचालन इप्टा के तुरबसु बंटी ने किया.
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)









