विनीत, मोनू के अर्धशतक के बदोलत भद्दी बाहर और धबौली फ़ाइनल में - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

31 जनवरी 2016

विनीत, मोनू के अर्धशतक के बदोलत भद्दी बाहर और धबौली फ़ाइनल में

धबौली के ग्रीन पार्क मैदान पर चल रहे समीर मेमोरिअल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच धबौली और भद्दी के बीच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि धबौली के पूर्ब मुखिया बैद्यनाथ सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं आज के खेल का शुभारंभ किया टॉस धबौली के कप्तान सोना सुधीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पिछले लीग मैच के हीरो बिनीत के तेज अर्धशतक 22 गेंद में 61 रन (7 छक्के, 2 चोक्के), मोनू प्रथम के 29 गेंद पर 53 रन(5 छक्के, 3 चोक्के) एवं अर्नव के कलात्मक 40 रनों के बदोलत भी धबौली अमनदीप (भद्दी) के बेहतर गेंदबाजी(4 ओवर 26 रन 4 बिकेट)  के आगे 20 ओवर में 7 बिकेट के नुकसान पर 198 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जबाब में भद्दी की टीम देव के धारदार गेंदवाजी (4-ओवर-23 रन-4 बिकेट)  के आगे 18 ओवर 4 गेंद में सिमट गयी| जिसमे पवन के 29 गेंद पर 66 रनों की सघर्षपूर्ण खेल के बदोलत भी मैच को बचा नहीं पाए और पूरी टीम 156 के स्कोर पर सिमट गयी एवं धबौली 42 रनों से बिजय हुई. निर्णायक के रूप में रमनदीप और पंकज थे. मैच को आकर्षक बनाने एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिया गौतम इन्फोटेक के निदेशक अमित कुमार गौतम की और से कई आकर्षक इनाम की घोषणा की गयी. बिधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दिया गया. आयोजन कमिटी के अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने कहा कि फ़ाइनल मैच धबौली बनाम मधेपुरा के बीच होना है. दोनों ही टीम के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है, दर्शकों को बेहतर खेल देखने को मिलेगा बही स्थानीय टीम के फ़ाइनल मे पहुचने से लोगो में फ़ाइनल को लेकर काफी उत्साह है. मोके पर जवाहर प्रसाद सिंह, निरंजन सिंह, पिंकू सिंह, मनोज सिंह, डॉ.अजय कुमार सिंह, हंश प्रसाद सिंह, अवधेश, संजीब सिंह, संभव, उदघोषक के रूप में प्रकाश कुमार बुलबुल एवं प्रशांत प्रीतम का योगदान सराहनीय रहा.  

Post Bottom Ad

Pages