सोमवार को स्कूली बच्चों के द्वारा आयोजित 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस की सफलता को लेकर शहर में जागरुकता रैली निकाली गई. बच्चों ने कृमि की दवाई देने की अपील की. दस फरवरी को जिले के सभी विद्यालय के बच्चों को कृमि नाशक दवाई एलबेंडाजोल दिया जाएगा. यह दवा काफी महत्वपूर्ण है. कृमि पेट में रहने के कारण बच्चों का सही ढ़ंग से मानसिक व शारीरिक सही विकास नहीं हो पता है, इतना ही नहीं बच्चे खाने व पढ़ाई के प्रति सजग नहीं हो पाते हैं. इसके लिए आवश्यक है कि बच्चे को साल में एक बार कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाई जाए. 10 फरवरी को जो बच्चे दवा नहीं लेंगे उन्हें 15 फरवरी को दवा दिया जाएगा.
(रिपोर्ट: मधेपुरा:- अमित आनंद)
(रिपोर्ट: मधेपुरा:- अमित आनंद)









