गुरुवार को जन अधिकार पार्टी ने रेलवे स्टेशन रैक प्वाइंट पर मिलन समारोह आयोजित किया. जिसमें काफी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए. सभा को जाप के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव ने संबोधित किया. मौके पर सांसद ने कहा कि जब लगातार मैंने प्रयास किया तब जाकर मधेपुरा रेल इंजन कारखाना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ. उन्होंने कहा कि रेल इंजन कारखाना के निर्माण के लिए कई बार प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री से मिला. जिसके बाद केंद्र सरकार गंभीर हुई और सारी प्रक्रियाओं को पूरी करते हुए फ्रांस कम्पनी को रेल इंजन कारखाना बनाने का इकरारनामा किया गया. मौके पर सांसद ने पूछा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान भूस्वामियों की मांगों को भी रेल मंत्रालय के समक्ष उठाया. जिस वजह से रेलवे ने तत्परता दिखायी और भूस्वामियों को बढ़े दर का मुआवजा मिल सका. सांसद ने कहा कि रेल इंजन कारखाना के निर्माण के लिए मेहनत पप्पू ने किया और जब बनना निश्चित हो गया तब श्रेय लेने के लिए नेता सामने आने लगे. उन्होंने कहा कि एक बड़े नेता जिन्होंने कभी इसके लिए प्रयास नहीं किया वह भी श्रेय लेने में जुट गये. इस मौके पर अध्यक्ष राधे यादव, अरूण कुमार पप्पू, ब्रजेश कुमार, रमण कुमार, गोपाल कुमार, कुंदन कुमार, प्रभाष कुमार, मोहन मंडल, अनिल अनल, राम कुमार यादव, सीताराम यादव, देवाशीष पासवान, शैलेन्द्र कुमार, दिलीप सम्राट, प्रशांत कुमार, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)
(रिपोर्ट-मधेपुरा :- अमित आनंद)









