रेल विद्युत इंजन कारखाना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है. 205 एकड़ भूमि की राशि
भूस्वामियों को दी जा चुकी है. कारखाना के निर्माण के लिए कुल 306.7 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है. ये बाते जिलाधिकारी मु.सोहैल ने गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन के निर्माण के लिए 23.71 एकड़ भूमि अर्जित की गई है. भूमि अधिग्रहण के लिए प्राप्त राशि में से 20 लाख प्रति एकड़ की दर से 96 लाख 16 हजार 672 रुपये का भुगतान भूस्वामियों को किया जा चुका है. वहीं पुलिस लाइन के लिए बची हुई शेष जमीन का अधिग्रहण जल्द ही कैंप लगा कर किया जाएगा.

नई उत्पाद नीति के तहत खुलेगी दस शराब की दुकानें :
नई उत्पाद नीति के तहत जिला मुख्यालय में दस शराब की दुकान खोली जाएगी. दुकानों का संचालन सरकारी स्तर पर बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत किया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि आठ दुकानों के लिए स्थलों के चयन कर लिया गया है. एकरारनामा की प्रकिया चल रही है. वहीं नई शराब नीति को प्रभावकारी बनाने के लिए 13 जगहों पर चेक पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा 23 जगहों पर सीसीटीवी भी लगाये जाएंगे. डीएम ने कहा कि चेक पोस्ट का निर्माण मठाही बाजार, तुनयाही, कमरगामा चौक, जोरगामा चौक, भागवत चौक, चित्ती भतरंधा, मधैली साइफन के समीप, टिकुलिया बाजार से आगे, खाड़ा बुधमा चौक, कठरैतिया धार के समीप, सोनामुखी चौक, रेशना बाजार एनएच 106, जीरो माइल भटगामा के समीप किया जाएगा.
अप्रैल व मई में होंगे पंचायत चुनाव :
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार की जा चुकी है। 11 लाख 27 हजार 95 मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है. जिले में कुल 2242 मूल मतदान केंद्र 86 सहायक मतदान केंद्र बनाये गए हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर दो मार्च से सात अप्रैल की तिथि एवं मतदान प्रक्रिया 24 अप्रैल से 30 मई तक कराई जाएगी. तिथि के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है.
सरकारी कार्यलय के निर्माण में आयी तेजी :
जिले में भवनहीन सरकारी कार्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है. कई कार्यालयों का निर्माण पूरा कर लिया गया है. वहीं कई प्रखंड व अंचल कार्यालय के निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही है.
कार्यपालक सहायकों के नियोजन की प्रकिया : जिले में कार्यपालक सहायकों के नियोजन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. लिखित परीक्षा के बाद 9 फरवरी से 11 फरवरी तक कंप्यूटर टाइपिंग की जांच की जांच परीक्षा आयोजित की गई है. 720 अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया गया है.
सात लोगों की अनुकंपा पर बहाली के लिए अनुशंसा :
विभिन्न कार्यालयों में अनुकंपा पर बहाली के लिए 11 आवेदकों ने आवेदन किया था. इसमें से सात आवेदकों के आवेदन पर अनुशंसा की गई है. सात आवेदकों के आवेदन में कागजातों की कमी के कारण जरुरी कागजात की मांग की गई है.
(रिपार्टःमधेपुरा:- शशिभूषण कुमार)
(रिपार्टःमधेपुरा:- शशिभूषण कुमार)