नवगछिया
शनिवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया "जागृति" महिला शाखा की एक आम बैठक सदस्य सीमा गाड़ोदिया के निज निवास पर की गई.
जिसमें सर्वसम्मति से नए कार्यकारिणी सत्र 2020-21 हेतु कविता अग्रवाल (अध्यक्ष), रितु चिरानियाँ (उपाध्यक्ष), दीप्ती रूंगटा (सचिव), नीतू चिरानियाँ (सह सचिव) श्वेता बुबना (कोषाध्यक्ष), बबीता वर्मा (प्रवक्ता), सपना शर्मा (सांस्कृतिक आयोजन) एवं सीमा चौधरी (एलबम प्रभारी) का चयन किया गया.
जिनका कार्यकाल 1अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक का होगा. इसके अतिरिक्त अभी कई कार्यक्रम संयोजक बनाने जाने तय है. इस नए सत्र में अभी सदस्यों की संख्या 30 है,जिसमें समय पूर्व सदस्यता विस्तार के तहत संख्या में इजाफा भी हो सकता है. जिसकी सूचना भी जल्द ही प्रसारित की जाएगी.
चुनाव के दौरान सभी सदस्य उत्साहित थे साथ ही शाखा के द्वारा विगत में आयोजित किये गए कार्य के परफॉर्मेंस से भी संतुष्ट थे. सभी सदस्यों ने यह विश्वास दिलाया कि पूर्व की भांति सबों का सहयोग मंच को गति प्रदान कर प्रान्त एवं राष्ट्र के उत्थान में अहम भूमिका अदा करने हेतु संकल्पित था और संकल्पित रहेगा.
इस जानकारी के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष कंचन खेमका जी ने बताया कि अभी 31 मार्च तक उनके नेतृत्व में शाखा में कई कार्यो का आयोजन होना तय है. सभी सदस्यों ने वर्तमान कार्यकरिणी की बहुत तारीफ की और यह आश्वासन दिया की हम सभी ओर कुछ नया कर मंच को ओर अधिक प्रभावी बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे.
बैठक सह चुनावी सभा को सफल बनाने में बुलबुल वर्मा, रीता गाड़ोदिया, सुमित्रा केडिया, संध्या चिरानियाँ, मोना हिसारिया, चित्रा टिबरेवाल, सोना शर्मा, दीपा यादुका, बीना सरार्फ एवं कई सदस्य एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे.