गम्हरिया
गम्हरिया थाना परिसर में शनिवार को नवागत थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने आपसी समन्वय और पुलिस पब्लिक मैत्री बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवागत थानाध्यक्ष ने पहले तो अपना परिचय दिया और उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का भी परिचय लिया. नवागत थानाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक के सम्बन्ध से एक बेहतर और स्वच्छ समाज की कल्पना की जा सकती है. जिसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय होगा.
उन्होनें कहा कि गम्हरिया अपराध मुक्त, शराब मुक्त और शासन युक्त होगा. जिसमें आम आवाम का सहयोग अपेक्षित है. किसी भी आम जनों को कही किसी भी बिचौलिये या फिर अभ्रामक लोगों के चंगुल में नहीं फंसना है. थानाक्षेत्र मे कोई भी व्यक्ति असामाजिक कार्य करता है तो इसकी सूचना अविलंब मेरे सरकारी नम्बर पर दें.
वहीं बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी अपना सुझाव थानाध्यक्ष को दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि अविलंब इस पर अंकुश लगेगा और करवाई होगी. बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ नशा, तस्करी, बाल विवाह, दहेज मुक्ति पर निगरानी रखना है.
कोई असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उनकी शिकायत पुलिस से की जाए. उन्होंने समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया या अन्य किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें. ऐसी कोई अफवाह संज्ञान में आए तो पुलिस को सूचना दी जाए.
आगामी त्योहार होली आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से भी सतर्क रहते हुए कार्य करने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा.
मौके पर एस आई राजेंद्र प्रसाद, एस आई आर के झा, एएस आई डीके ठाकुर, युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद् प्रतिनिधि डॉ. रविशंकर उर्फ पिन्टू यादव, जदयू नेता पप्पु झा, शिक्षक जयप्रकाश कुमार, मुखिया चंद्र माधव साह, मुखिया पति सह राजद नेता संतोष यादव, पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव, सरपंच प्रतिनिधि खलीफा सिंह, राजद नेता विश्वनाथ सहित सभी थानाक्षेत्र के चौकीदार शामिल रहे.
(रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार)