ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना को ले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक बंद किए स्कूल और कॉलेज - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 मार्च 2020

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना को ले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक बंद किए स्कूल और कॉलेज


रिपोर्ट - मनीष कुमार 

दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच बिहार सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 31 मार्च तक राज्य के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद कर दिया गया है। साथ ही 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दी गई है। लेकिन सीबीएसई की परीक्षाएं जारी रहेंगी। मीडया रिपोट्स के मुताबिक बिहार के सभी चिड़ियाघर, पार्क, एको पार्क को भी बंद कर दिए गए हैं।

भारत नेपाल सीमा पर होगी कड़ी जांच  : 

इसके अलावा भारत- नेपाल सीमा पर लोगों की कड़ी जांच के बाद ही भारत में प्रवेश करने दिया जाएगा। सरकार ने सभी सामूहिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्यभर में सभी सिनेमा ह़ॉल भी बंद रखने को कहा गया है। जबकि सभी सरकारी कार्यालयों को भी एक दिन बीच करके बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

नॉनवेज पर रोक नहीं : 

नॉनवेज पर सरकार की तरफ से रोक को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं है। अभी 31 मार्च तक के लिए ये फ़ैसला लिया गया है और सोमवार को फिर इसपर फिर से समीक्षा की जाएगी। वहीं, 14 मार्च को पटना में होने वाले 'बिहार स्टार्टअप कॉन्क्लेव' के कार्यक्रम को भी बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने रद कर दिया है।

Post Bottom Ad

Pages