जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 सितंबर 2026

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मधेपुरा: खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं नारियल फोड़कर किया. सफल प्रतिभागियों को कप एवं मेडल प्रदान कर सिंहेश्वर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने किया. कबड्डी के अंडर-14 बालिका वर्ग में अधिकलाल मध्य विद्यालय, मधेपुरा ने 30 अंक प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि मध्य विद्यालय बसंतपुर दक्षिण, शंकरपुर 20 अंक के साथ उपविजेता रहा. बालक वर्ग में मध्य विद्यालय मलिया, मधेपुरा 35 अंक के साथ विजेता तथा होली क्रॉस, मधेपुरा 22 अंक के साथ उपविजेता रहा. हैंडबॉल के अंडर-14 बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय सकरपुर विजेता एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरबाला उपविजेता रहा. बालक वर्ग में कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानंदपुर, घैलाढ़ विजेता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय शकरपुर उपविजेता रहा. अंडर-17 बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय उदाकिशुनगंज विजेता और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरबाला उपविजेता रहा. 
वॉलीबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ, मधेपुरा विजेता तथा ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, सिंहेश्वर उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम विजेता एवं स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ उपविजेता रहा. अंडर-17 बालिका वर्ग में शिवनंदन प्रसाद प्लस टू विद्यालय, मधेपुरा विजेता तथा आरवीएम प्लस टू कलासन उपविजेता रहा. अंडर-17 बालक वर्ग में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिग्नेचर विजेता एवं एसएनपी प्लस टू विद्यालय खुरहान उपविजेता रहा. बैडमिंटन के अंडर-19 बालिका वर्ग में रूपम कुमारी प्रथम, प्राची प्रिया द्वितीय एवं अनुपम कुमारी तृतीय रहीं. बालक वर्ग में सोमनाथ कुमार प्रथम, ऋषभ कुमार द्वितीय एवं अमृत राज तृतीय रहे. फुटबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में होली एंजिल्स स्कूल, मधेपुरा विजेता रहा, जबकि किरण पब्लिक स्कूल, मधेपुरा उपविजेता रहा. शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में अंडर-17 बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, बीएन मंडल स्टेडियम में अंडर-14 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा शिवनंदन प्रसाद इंटर स्तरीय विद्यालय के मैदान में अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता होगी. आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में अंडर-14 क्रिकेट चयन ट्रायल तथा होली क्रॉस चकला में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. 
कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार, खो-खो सचिव बालकृष्ण कुमार, वॉलीबॉल सचिव अनिल राज, शतरंज सचिव अनुज कुमार, कराटे सचिव सोनी राज, वुशु सचिव विवेक कुमार सहित मनोज कुमार, दिलीप कुमार, कैलाश कुमार कौशल, रितेश रंजन, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, गौरी शंकर कुमार, गुलशन कुमार, आयुषी कुमारी, राखी कुमारी, शिवानी कुमारी, सुगंध कुमार, सौरभ कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. निर्णायक की भूमिका में कैलाश कुमार कौशल, अमरेंद्र कुमार, दुर्गानंद प्रसाद, प्रेम कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार, संतोष कुमार, राजीव कुमार, स्वाति कुमारी, विकास कुमार, पल्टू, निशु कुमार सिंह, अरमान अंसारी, राकेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रियरंजन कुमार, रत्नेश कुमार सहित अन्य ने योगदान दिया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages