सिंहेश्वर से बुढ़ावे और लालपुर जानेवाली सड़क को किया पूर्णतः ब्लॉक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

31 मार्च 2020

सिंहेश्वर से बुढ़ावे और लालपुर जानेवाली सड़क को किया पूर्णतः ब्लॉक

सिंहेश्वर
सिंहेश्वर पंचायत का रामपट्टी गांव के मुख्य सड़क जो सिंहेश्वर से बुढ़ावे और ब्राह्मण टोला से लालपुर जानेवाली सड़क को ग्रामीणों ने लॉक कर दिया गया है. न कोई बाहरी आ सकता है ना ही कोई ग्रामीण बाहर जा सकता है. युवाओ ने गांव में प्रवेश करने वाला मुख्य सड़क पर बांस लगा दिया है. 

युवाओ का कहना है कि जिस गति से कोरोना वायरस महामारी का कहर फैल रहा है इससे सभी लोग भयभीत हुए हैंं. बिना जांच के बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. वहीं रामपट्टी के युवकों ने बैरियर लगाकर बाहर से आए लोगों को रोककर पहले उसे अस्पताल जाकर जांच करवाने की सलाह देते हैं.

उसके बाद ही वह गांव में आकर अपने परिवार के साथ रह सकते हैं. स्थानीय युवक गौरव झा, नवाब झा, गौतम सिंह, आनंद झा, पप्पू झा, सुमन झा, प्रमोद झा, चंचल सिंह, सुशील, मन्नु यादव,रूपेश सिंह, वार्ड 05 के वार्ड सदस्य चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गांव होकर अन्य गांव जाने का भी रास्ता है. 

वहीं जो दिल्ली और पंजाब या अन्य बाहर किसी जगह से आते हैं उनको हम लोग पहले अस्पताल जाने के लिए कहते हैं. क्योंकि हमारे क्षेत्र में तो कम है लेकिन बाहर के क्षेत्रों में कोरोना का कहर ज्यादा है. हो सकता है उधर से कोई पॉजिटिव होकर आ जाए और गांव समाज में इसको फैलाए.
 

गांव में बीमारी न फैले इसलिए सावधानी बरती जा रही है. अगर आसपास के लोग भी गांव किसी काम से आते हैं तो गांव के बाहर ही लगे बैरियर के पास ही डिटॉल से हाथ धुलवाकर पूरी तरह सैनिटाइज कर गांव में प्रवेश करने दिया जाता है.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता) 

Post Bottom Ad

Pages