मधेपुरा में मिला चार कोरोना संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 मार्च 2020

मधेपुरा में मिला चार कोरोना संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

मधेपुरा 

नॉवेल कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सदर अस्पताल के ओपीडी में बाहर से आए हुए मरीजों का बुधवार को स्क्रीनिंग किया गया.

स्क्रीनिंग और मरीज की जांच में डीएस डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. एसएन यादव, डॉ. अनुज कुमार और डॉ. जाहिद अख्तर मौजूद थे. देर शाम चार बजे तक करीब डेढ़ सौ लोगों की स्क्रीनिंग की गई. जिसमें चार लोग संदिग्ध पाए गए हैं.


डीएस डॉ. डीपी गुप्ता ने बताया कि चार लोग जो बाहर से अपने घर आए हैं, वे स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सभी संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में बैठाया गया है. एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है. कोरोना मरीज के लिए मात्र एक एम्बुलेंस उपलब्ध है. एम्बुलेंस उपलब्ध होने पर उन संदिग्धों को डीएमसीएच भेजा जाएगा.
(रिपोर्ट:-  रिपूराज आनंद) 

Post Bottom Ad

Pages