लॉक डाउन के बीच सीएम ने बिहारवासियों के लिए की बड़ी सौगात की घोषणा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 मार्च 2020

लॉक डाउन के बीच सीएम ने बिहारवासियों के लिए की बड़ी सौगात की घोषणा


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के लिए सोमवार एक बार फिर बड़ा फैसला किया है. कोरोना के कहर के बीच  मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. जिसमें लॉक डाउन से प्रभावित गरीब परिवारों को एक माह का राशन और आर्थिक सहायता देने सहित अन्य कई निर्णय शामिल है. 

सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को एक माह का राशन मुफ्त में दिया जाएगा. सभी प्रकार के पेंशनधारियों मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन भोगी को अगले 3 माह की पेंशन अग्रिम तौर पर दी जाएगी. यह राशि उनके खाते में सीधे भेजी जाएगी. लॉक डाउन सत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को 1000 रुपए प्रति परिवार दिया जाएगा. यह राशि उनके खाते में भेजी जाएगी.

30 मार्च तक भेजी जाएगी छात्रवृत्ति की राशि : 


इसके साथ ही कक्षा एक  से 12 के सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि 30 मार्च 2020 तक उनके खाते में दे दी जाएगी. सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. बिहार में लॉक डाउन के बाद भी सड़कों पर लोग घुम रहे. इस पर नियंत्रण कैसे हो इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मीटिंग आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. 

बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी. बैठक मेें उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे. सीएम ने इसके पहले बिहार में लॉक डाउन के बाद की स्थिति पर समीक्षा की. 

(रिपोर्ट - मनीष कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages