बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होनेवाला है. हर राजनीतिक पार्टी चुनाव की तैयारी लगी हुई है. इस बीच बिहार की राजनीति में एक नया और युवा चेहरा उभरकर सामने आया है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुष्पम प्रिया चौधरी नाम की लड़की ने खुद को बिहार का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है. यह ऐलान उन्होंने बिहार के कई बड़े अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर किया है.
प्लूरल्स नाम की बनाई राजनीतिक पार्टी :
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चैलेंज कर रही यह लड़की लंदन से पढ़ाई कर लौटी है. इसके बारे में बताया जा रहा है कि जदयू नेता विनोद चौधरी की बेटी है. विनोद चौधरी नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पुष्पम ने प्लूरल्स नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी भी बनाई है. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भी मैदान में उतरेगी.
2025 तक बिहार को सबसे विकसित राज्य करने का दावा :
As Lasswell said, politics is who gets what, when and how. Following this, Bihar needs a blueprint and Plurals has a concrete roadmap for 2025 and 2030. Stay tuned for updates. #ProgressiveBihar2020 #PositivePolitics pic.twitter.com/qR93Czquqa— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) March 8, 2020
पुष्पम ने रविवार को एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि - अगर आप बिहार से प्यार करते हैं और आपको राजनीति से नफरत है तो पलूरल्स से जुड़ें. पुष्पम ने दावा किया कि अगर उन्हें सत्ता मिलती है तो बिहार 2025 तक देश का सबसे विकसित राज्य होगा. इतना ही नहीं 2030 तक राज्य का विकास यूरोपीय देशों के बराबर होगा.
दरभंगा की रहने वाली है पुष्पम प्रिया :
![]() |
| पुष्पम प्रिया |
पुष्पम के पिता विनोद चौधरी ने भी बेटी के फैसले का स्वागत किया है और उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी बालिग है, विदेश में पढ़ी लिखी है. वह जो भी कर रही है, सोच समझकर ही कर रही होगी. बताया जा रहा है कि पुष्पम दरभंगा की रहने वाली हैं. उनके ट्विटर हैंडल के मुताबिक उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइसेज से मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन किया है.











