मधेपुरा
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर 21 दिनों के लॉक डाउन के बीच अचानक किराना सामानों के दामों में वृद्धि किए जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ते कालाबाजारी व मुनाफाखोरी को रोकने के लिए मधेपुरा जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रताप बैठा द्वारा एक निर्णायक कदम उठाते हुए जिला अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं का बाजार मूल्य संबंधित प्रतिवेदन लागू कर दिया गया है. प्रतिवेदन में वस्तुओं का नाम, प्रकार एवं ब्रांड के अलावे थोक बिक्री और खुदरा बिक्री दोनों का मूल्य तय किया गया है.
जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सामानों का रेट :
- चावल मध्यम- थोक 2500 ₹ से 2600 ₹ प्रति क्विंटल, खुदरा 30 ₹ से 35 ₹ प्रति किलो- गेहूं थोक 2100 ₹ प्रति क्विंटल, खुदरा 25 ₹ प्रति किलो
- फार्च्यून ब्रांड का गेहूं का आटा – थोक 1025 ₹ प्रति 30 किलो, खुदरा 25 ₹ प्रति किलो
- आशीर्वाद ब्रांड का गेहूं का आटा थोक 1040 ₹ प्रति 30 किलो, खुदरा 180 ₹
- चना दाल – थोक 5500 ₹ से 5800 ₹ प्रति क्विंटल, खुदरा 58 ₹ से 60 ₹ प्रति किलो
- अरहर दाल- थोक 5600 ₹ से 7800 ₹ प्रति क्विंटल, खुदरा 75 रुपए से ₹90 प्रति किलो
- उड़द दाल – थोक ₹10500 प्रति क्विंटल, खुदरा ₹120 प्रति किलो
- मूंग दाल – थोक ₹ 11000 प्रति क्विंटल, खुदरा ₹120 प्रति किलो
- मसूर दाल – थोक 6500 ₹ प्रति क्विंटल, खुदरा ₹ 70 प्रति किलो
- चीनी – थोक ₹3700 प्रति क्विंटल, खुदरा ₹40 प्रति किलो
- दूध – ₹40 प्रति किलो
-सरसों तेल – थोक 1500 ₹ प्रति 15 लीटर, खुदरा ₹ 105 प्रति लीटर
- वनस्पति तेल- थोक ₹ 1120 प्रति 15 लीटर, खुदरा ₹ 105 प्रति लीटर
- सोया तेल – 1500 प्रति 15 लीटर, खुदरा 110 प्रति लीटर
- पाम आयल – थोक ₹ 1300 प्रति 15 लीटर, खुदरा ₹ 95 प्रति लीटर
- गुड़ – खुदरा मूल्य ₹40 प्रति किलो
- चाय पत्ती : खुदरा निधि ₹ 85 प्रति 250 ग्राम,
टाटा गोल्ड ₹ 105 प्रति 250 ग्राम
- नमक :
थोक अन्नपूर्णा ₹ 180 प्रति 25 किलो, खुदरा ₹ 10 प्रति किलो
थोक टाटा ₹475 प्रति 25 किलो, खुदरा ₹20 प्रति किलो
- आलू - थोक ₹ 1500 प्रति क्विंटल, खुदरा ₹20 प्रति किलो
- प्याज : थोक ₹ 2500 से ₹ 2800 प्रति क्विंटल, खुदरा ₹30 से ₹32 प्रति किलो
- टमाटर : खुदरा ₹ 40 प्रति किलो
- हैंड वॉश- डिटॉल खुदरा ₹ 100 प्रति 200ml
- फ्लोर क्लीनर- लाइजोल खुदरा ₹ 180 प्रति लीटर।










