पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12 वीं का रिजल्ट पिछले महीने ही जारी कर दिया था। अब छात्रों को 10 वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। दसवीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in, biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे।
रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड के ऑफिसीयल वेबसाइट biharboard.online पर जाना होगा। होम पेज में रिजल्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। जहां विद्यार्थियों से रोल नंबर और रोल कोड मांगा जाएगा। इसके बाद सबमिट करने पर स्क्रीन पर परिणाम दिख जाएगा।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा 2020 का रिजल्ट आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। इसकी वजह देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 14 अप्रैल तक लागू किया गया लॉकडाउन है। अभी 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन का काम भी पूरा नहीं हुआ है। वहीं कई राज्य कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में है।
अगर बिहार में भी लॉक डाउन बढ़ाया जाएगा तो इसका असर 10वीं परिक्षा रिजल्ट पर पड़ सकता है। क्योंकि अभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर 10वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह घोषित किया जा सकता है।
हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है कि रिजल्ट कब जारी होगा। बता दें कि लॉक डाउन लागू होने से पूर्व 75 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका था। जबकि 25 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन अभी भी बांकी है। बिहार बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है कि शेष बचे कॉपियों का मूल्यांकन कब से शुरु होगा।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 31 मार्च को ही बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया था। इस वर्ष भी अब तक 10वीं का रिजल्ट आ गया होता, लेकिन लॉकडाउन के कारण रिजल्ट आने में देर हो रही है। लॉकडाउन हटने के बाद बची हुई 25 प्रतिशत कॉपियों की जांच की जाएगी। कॉपियों की जांच करने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
Input - Prabhatkhabar











