नालंदा : कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में जारी है। लोग अपने घरों में क़ैद होकर रह गए हैं. बहुत जरूरी काम से ही लोग रोड पर निकल रहे हैं. इस दौरान बिहार के नालंदा जिले से एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है. जहां एक प्रशिक्षु दरोगा ने सिविल ड्रेस में बाजार निकले दूसरे दरोगा पर डंडा चला दिया.
बताया जा रहा है कि नालंदा जिले के अस्थावां बाजार सब्जी खरीदने दरोगा जी निकले हुए थे. इसी दौरान प्रशिक्षु दरोगा ने उस पर लाठी चला दिया. हालांकि बाद में पहचान होने पर प्रशिक्षु दरोगा ने मांफी मांग ली.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को नालंदा के अस्थावां बाजार में लोगों के चहलकदमी रोकने एवं लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस की गस्ती दल प्रशिक्षु दारोगा के नेतृत्व में घूम रही थी. इसी दौरान अस्थावां थाने में पदस्थापित जमादार अखिलेश सिंह सिविल ड्रेस में सब्जी खरीद रहे थे.
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए दरोगा साहब मुंह पर मास्क लगाए हुए थे, जिसके कारण दूसरे प्रशिक्षु दारोगा उन्हें पहचान नहीं पाए और उन्हें एक डंडा खींच दिया. डंडा पड़ते ही जमादार साहब का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. हालांकि पहचान के बाद डंडा मारने के आरोपित प्रशिक्षु दारोगा ने दूसरे दारोगा से माफी मांग ली.
(रिपोर्ट - मनीष कुमार)
Source - Dainik jagran









