मधेपुरा
कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया है और 21 दिनों तक लोगों से अपने-अपने घरों से न निकलने की अपील की है. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को बढ़ गई है, जो रोज कमाते खाते हैं.
ऐसे में इन गरीब लोगों का सहारा बने हैं राष्ट्रीय बजरंग दल मधेपुरा के सदस्य. पूरे देश में लॉकडाउन के बाद जहां लोग एक-एक दाने को तरस रहे हैं. वहीं जन सहयोग से राष्ट्रीय बजरंग दल मधेपुरा के कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक भोजन एवं पानी पहुंचाने का बीरा उठाया है.
यह कार्य बुधवार एक अप्रैल से शुरू हो चुका है. राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि यह कार्य जन सहयोग से शुरू किया गया है और जब तक लोगों का सहयोग मिलता रहेगा तब तक जरूरतमंदों तक भोजन और पानी पहुंचता रहेगा.
उन्होंने बताया कि इस कार्य में जिले के हर एक वर्ग का सहयोग मिल रहा है. कोई आर्थिक तो कोई अन्न देकर कर हमारा सहयोग कर हौसला बुलंद कर रहे हैं. जिला मंत्री अक्षय कुमार ने कहा कि मैं उन लोगों का आभारी हूँ जो हमारे इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देकर हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं.
हम सबने जिनसे भी सहयोग के लिए या अपने फेसबुक के माध्यम से इस कार्य में शामिल होने की बात कही वे बिना समय गवाएं पूरे टीम के लोगों का साथ देने के लिए तैयार हो गए.
मौके पर कुंदन कुमार, रूपक कुमार, अमित कुमार, बबलू कुमार, अर्णव कुमार मोनू, पंकज कुमार चिंटू, सुमित कुमार राजा, कुणाल कुमार केसरिया, राकेश कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार डब्ल्यू, अमित कुमार साह, मनीष कुमार कल्लू आदि लोग शामिल हैं.