मधेपुरा: कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की और विश्वविद्यालय के कार्यों को गति देने पर बल दिया. साथ ही उन्होंने शिक्षक प्रतिनिधियों से भी वार्ता की. इसमें मुख्य रूप से ऑनलाइन एजुकेशन के सफल संचालन और बकाए एरियर के भुगतान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.
इस अवसर पर प्रति कुलपति डाॅ. फारूक अली, वित्तीय परामर्शी सुरेशचंद्र दास, डीएसडब्लू डॉ. अशोक कुमार यादव, कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद, एफओ सुरजदेव प्रसाद, बीएओ डॉ. एम. एस. पाठक, शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. अशोक कुमार, बीएनमुस्टा के महासचिव डॉ. नरेश कुमार, सिंडीकेट सदस्य डॉ. जवाहर पासवान, एनएसएस समन्वयक डॉ. अभय कुमार, डाॅ. विपिन कुमार सिंह, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. पी. एन. पीयूष, कुलपति के निजी सहायक डॉ. शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)









