मधेपुरा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, इस प्रखंड के रहने वाले हैं मरीज - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 अप्रैल 2020

मधेपुरा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, इस प्रखंड के रहने वाले हैं मरीज


मधेपुरा : बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को देर शाम बिहार में 17 और कोरोना संदिग्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

इसमें एक कोरोना पॉजिटिव मधेपुरा में भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय महिला जिले के बिहारीगंज प्रखंड के रहने वाली है। इसके साथ ही बिहार में मरीजों की संख्या 214 हो गई है। शुक्रवार को कुल 44 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी मिले 17 मरीज में 10 बक्सर जिले के रहने वाले हैं। वहीं पटना और औरंगाबाद जिले के 2-2 मरीज हैं। जबकि, मधेपुरा, मुंगेर और सारण के 1-1 मरीज हैं।


Post Bottom Ad

Pages