मधेपुरा: फिल्म जगत के प्रखर सुप्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन पर कलाप्रेमियों में मायूसी व्याप्त है. उनके निधन के बाद जिले में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली संस्था प्रांगण रंगमंच के रंगकर्मियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.
रंगमंच के अध्यक्ष संजय परमार ने कहा कि हिन्दी फिल्म जगत के शानदार अभिनेता इरफान खान ने कम उम्र में ही कलाप्रेमियों के दिल में स्थान बना लिया. उन्होंने इरफान खान की कर्त्तव्यनिष्ठा को नमन किया.
सचिव अमित आनंद ने कहा कि बतौर जूनियर आर्टिस्ट अपने कैरियर की शुरुआत करनेवाले इरफान खान कई हिंदी धारावाहिकों का हिस्सा रह चुके हैं. उनकी कलाकारी हमेशा याद की जाएगी.
सचिव अमित आनंद ने कहा कि बतौर जूनियर आर्टिस्ट अपने कैरियर की शुरुआत करनेवाले इरफान खान कई हिंदी धारावाहिकों का हिस्सा रह चुके हैं. उनकी कलाकारी हमेशा याद की जाएगी.
कार्यक्रम प्रभारी सुनीत साना, शशिप्रभा जायसवाल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया. उन्होंने कहा कि इरफान खान को हमेशा एक बेहतर अभिनेता के लिए याद किया जाएगा.
आशीष सत्यार्थी एवं दिलखुश कुमार ने कहा कि इरफान का नाम उन भारतीय अभिनेताओँ में गिना जाता है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के साथ-साथ विदेशी सिनेमा यानी हॉलीवुड में भी कार्य किया हुआ है. इरफान ने बॉलीवुड सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में भी दमदार प्रदर्शन किया है.

मौके पर उपाध्यक्ष राकेश कुमार डब्लू, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी गरिमा उर्विशा, संयुक्त सचिव शिवानी अग्रवाल, शिवांगी गुप्ता, नेहा भगत, सोशल मीडिया प्रभारी बबलू कुमार, कार्यकारी सदस्य अक्षय कुमार, विक्की विनायक, शशि भूषण कुमार, विद्यांशु कश्यप, विपत बिहारी, कविता पूनम, नीरज कुमार निर्जल, खुशबू आजाद, लिज़ा मान्या, मनीष कुमार, सावन गुरु आदि ने शोक व्यक्त किया.